हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने जमालपुर पटरी से 24 घंटे के अंदर 2 मोबाइल छीनने वाले आरोपियों को पकड़ा
रविवार को रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। यहां ब्रह्मपुरी क्षेत्र से मोबाइल छीनकर फरार हुए 2 शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया। दोपहर 12 बजे जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी परवेज और समीर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नशे के आदी थे और इसीलिए मोबाइल छीनते थे। रानीपुर पुलिस की SSP परमेंद्र डोबाल ने पीठ थपथपाई है।