नैनीडाण्डा विकासखण्ड के ग्राम ढंगल गाँव की महिला मंजू देवी की भालू द्वारा हमले में दुःखद मृत्यु के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
काँग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट के नेतृत्व में वन चौकी खालियूँडाँडा में किया वन विभाग व प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन।
बुधवार को विकासखण्ड ग्राम ढंगल गाँव में महिला मंजू देवी की भालू के हमले से हुई दुःखद मृत्यु से क्षेत्रीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को खालियूडांडा स्थित वन चौकी में समीपवर्ती क्षेत्र के 6 गाँव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,सभी गाँव की महिला मंगल दलों की अध्यक्षा व सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में काँग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट के नेतृत्व में जुटे व वन विभाग व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।
काँग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुवावजा देने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व भालू को शूट आउट करने , बाघ, तेंदुओं से बचाव के लिए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रयाप्त सुरक्षा प्रबंध करने, वन कर्मियों की टीम बनाकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने सहित वन्य कानून में प्रयाप्त संशोधन किये जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी धुमाकोट व प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन करने वालों में
ग्राम प्रधान ढंगल गाँव - कोमल बिष्ट,
ग्राम प्रधान मैरा - सरोजिनी देवी
ग्राम प्रधान भोपाटी - विमला देवी
क्षेत्र पंचायत सदस्य - खौल (भोपाटी) गंगोत्री देवी
संतोषी देवी , अध्यक्ष (विधिक) न्याय पंचायत भौन
अध्यक्ष महिला मंगल दल - ढंगल गाँव वीना देवी
अध्यक्ष महिला मंगल दल पासीखाल-
जशोदा देवी
अध्यक्ष महिला मंगल दल - भोपाटी अनीता देवी
अध्यक्ष महिला मंगल दल - मैरा जशोदा देवी
अध्यक्ष महिला मंगल दल - परकंडाइ
कविता देवी
वीना देवी - अध्यक्ष, महिला मंगल दल, भौन
आरती देवी - अध्यक्ष, महिला मंगल दल, खौल
सतेश्वरी देवी - अध्यक्ष, महिला महिला मंगल दल, सुखरौं
ग्रामीण बेलम सिंह बिष्ट, महेन्द्र कंडारी, भारत सिंह, दीपेंद्र रावत, दिनेश पटवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Dehradun, Dehradun | Oct 2, 2026