सांगोद: सांगोद क्षेत्र में काली सिंध नदी पर अवैध बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला, सौंपा ज्ञापन
Sangod, Kota | Feb 3, 2025 जिले के सांगोद क्षेत्र में कालीसिंध नदी पर हो रहे कथित बजरी के अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का विरोध थम नहीं रहा। सोमवार को दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं के साथ कोटा पहुंचकर कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर से भेंट की तथा कालीसिंध नदी में बजरी खनन पर रोक को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध बजरी खनन बंद नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।