सैदपुर: कोतवाली में 2025 बैच के आरक्षियों के साथ एसपी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ड्यूटी की महत्वपूर्ण बातों से कराया अवगत
सैदपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कराई। जिसमें पुलिस परिवार में शामिल हुए नव नियुक्त आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण, कार्यशैली और जनता से संवाद स्थापित करने के तरीकों पर पुलिस अधीक्षक ने विस्तार से चर्चा की।