कुटुंबा: अंबा में एनएच-139 का ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़क पर बह रहा नाली का पानी, लोग जलजमाव और दुर्गंध से परेशान
अंबा बाजार स्थित एनएच-139 के किनारे बना ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। जगह-जगह नालियां कीचड़ और कचरे से जाम हैं, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के का