भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र में आज शाम कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का दौरा प्रस्तावित है। शाम 5 बजे गांव झारौटी में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव निर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण करेंगे।