गुन्नौर: कस्बा बबराला में किराएदार बनकर आए युवक ने दंपति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी की
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के मोहल्ला शिवपुरी में एक युवक द्वारा खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर किराए पर कमरा लेने के बाद सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवक ने मंगलवार रात किसी समय मकान मालिक दंपति को कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर फल खिला दिए। जिससे पति-पत्नी बेहोश हो गए बताया जा रहा है।