ग्वालियर गिर्द: यातायात बाधित कर रहे दुकानदारों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर उपनगर ग्वालियर में किला गेट से सिविल डिस्पेंसरी और हजीरा तक सड़क पर यातायात बाधित कर रहे लोगों के अतिक्रमण को हटाया गया इसमें फल सब्जी के हाथ ठेलों के अलावा दुकानदारों के बाहर रखे सामान भी हटाया गया। नो पार्किंग जोन में खड़े 9 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई है।