जगदलपुर: जिला पंचायत के सभा कक्ष में गुड गवर्नेंस एक्टिविटी एवं जन मनरेगा के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
जगदलपुर 10 जुलाई 2025/ गुडगर्वनेंस एक्टिविटि एंव जनमनरेगा ऐप के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में मनरेगा अंतर्गत गुडगर्वनेंस एक्टिविटि (जॉब कार्ड, 07 पंजी, कार्यों में बोर्ड निर्माण) एवं जन मनरेगा ऐप के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जनपद पंचायत बास्तानार, दरभा व जगदलपुर के 151 ग्राम पंचायतों के समस्त सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित हुए।