श्री गंगानगर: बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर परिषद ने नालों की डिसिल्टिंग का कार्य शुरू करवाया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 20, 2026
नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा बरसात को ध्यान में रखते हुए शहर के बड़े एवं छोटे नालों की डिसिल्टिंग (गाद निकासी) का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल की सुचारू निकासी सुनिश्चित करना, जलभराव की समस्या को रोकना तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे आयुक्त ने जानकारी दी