नदबई: नदबई के मिल्कीपुरा में भीषण आग, 6 से 7 हजार पौधे हुए राख
नदबई कस्बे के पास गांव मिल्कीपुरा में देर रात सरकारी भूमि पर हाल ही में लगाए गए हजारों पौधों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 6 से 7 हजार छोटे बड़े पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।