हरदा: 26 और 27 अगस्त को बंद रहेगा हरदा जिला न्यायालय, 25 तक निपटा लें जरूरी काम।
Harda, Harda | Aug 21, 2026 हरदा जिला न्यायालय सहित मध्यप्रदेश की सभी अदालतों में अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आज 21 अगस्त दोपहर 2: 30 बजे मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 24 और 25 अगस्त को न्यायालय में नियमित कामकाज होगा। वहीं 26 अगस्त, बुधवार को ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर न्यायालय में अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 अगस्त को भी न्यायालय बंद रहेगा।