देखिए मां का विरह… और वो बेटा है कुंजबिहारी तिवारी।
जिस बेटे ने कल्पना मिश्रा के न्याय की मांग को लेकर अनशन का रास्ता चुना, उसे देखने के लिए मां का हृदय नहीं माना। वह अनशन स्थल तक पहुंचीं, बेटे से मिलीं और वापस घर लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों के अनुसार, घर पहुंचते-पहुंचते उन्हें हार्ट अटैक आया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
एक तरफ न्याय की मांग को लेकर बेटा अनशन पर बैठा है, दूसरी तरफ बेटे की चिंता में मां अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही है।
यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, व्यवस्था के सामने खड़े कई सवालों की तस्वीर है।
वाह रे व्यवस्था…!
एक मां अपने बेटे को बचाने की चिंता में, और बेटा न्याय की आस में।
Mauganj, Rewa | Sep 16, 2026