बहराइच: मछियाही चौराहे के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
देहात कोतवाली के मछियाही चौराहे के पास दवा खरीदने आए इसी गांव निवासी 52 वर्षीय राजपाल उर्फ राम गोपाल पुत्र बंधु चौराहे पर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान रांग साइड तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हे टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।