नावकोठी: समसा में प्रदान संस्था के केंद्रीय टीम ने किया दौरा,आइसीडीएस विभाग के कर्मियों के साथ किया बैठक
आंगनबाड़ी सेंटर पर मूलभूत सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदान संस्था की लगातार कोशिश जारी है। इस सिलसिले में केंद्रीय और राज्य तथा क्षेत्रीय टीम ने समसा पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 का दौरा किया। उपस्थित सदस्य एवं आईसीडीएस विभाग के कर्मियों के साथ बैठक कर फीडबैक ली गई। लोगों ने दूसरे केंद्र को भी विकसित करने का आग्रह किया।