नावकोठी: स्टॉप डायरिया अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का विमर्श कक्ष नावकोठी में बैठक, जागरूकता हेतु अभियान चलाने का निर्देश
नावकोठी के विमर्श कक्ष में स्टॉप डायरिया अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का बैठक आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एलएस लालिमा कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि डायरिया एक जानलेवा बीमारी है। इससे बहुत सारे बच्चे असमय काल के गाल में समा जाते हैं। इसे लोगों में जागरूकता फैलाकर इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके लिए साफ-सफाई आदि की आवश्यक पर जोर दिया।