नावकोठी: रजाकपुर के मो हदीस की शादीशुदा पुत्री को ससुराल वालों ने घर से भगाया,पीड़िता ने पुलिस से न्याय की लगाई गुहार
रजाकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के मो हदीस की शादीशुदा पुत्री गुलशन खातून को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इस सिलसिले में नावकोठी पुलिस से पीड़िता गुलशन खातून ने न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि उसकी शादी 1 साल पहले खगड़िया जिला के गंगौर थाना के अजंती थान के मो सज्जाद के साथ हुई थी। पति सहित अन्य ने मारपीट कर घर से भगा दिया है।