महनार: प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 'प्रशासन आपके गांव' कार्यक्रम का आयोजन
वैशाली जिले के महनार प्रखंड के विभिन्न पंचायत में प्रशासन आपके गांव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बुधवार को दिन के 3 बजे तक चली इस कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये लोगों ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया जिसमें कई मामले का निष्पादन किया गया।जबकि दूसरी ओर कार्यक्रम में कई सारे समस्याओं को लेकर लोग निवारण के लिए पहुंचे लेकिन निराशा हाथ लगी ।