महनार: विद्या निकेतन में टेलेंट हंट प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित
वैशाली जिले के महनार सिनेमा रोड स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में टेलेंट हंट के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं के बीच गुरुवार को दिन के करीब 12 बजे से पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बलदेव मेमोरियल एजुकेशन बेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित टेलेंट हंट प्रतियोगिता में सफल होने वाले 30 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।