महनार: महनार मदन चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमरा अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में राजद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की देर शाम करीब 6 बजे महनार मदन चौक पर अमित शाह का पुतला फूका। पुतला दहन से पहले लोगों ने प्रतिरोध मार्च भी निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव जवाहर साह ने किया।