गोला: गोला पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, एक कार व अन्य उपकरण जब्त: एसपी
Gola, Ramgarh | Dec 3, 2025 गोला पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक कार सहित डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण को भी जब्त किया है। एसपी अजय कुमार ने रजरप्पा थाना में प्रेस कांफेस कर जानकारी दी।