गढ़मुक्तेश्वर: लुहारी निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर लगाया गाली गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव लुहारी निवासी व्यक्ति जितेंद्र ने गांव की ही रहने वाले युवक प्रशांत पर शराब पीकर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है और कहा है कि जब मैंने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने मेरे साथ मारपीट की और उसके बाद घर के अंदर घुसकर भी मारपीट करने लगा मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।