गढ़मुक्तेश्वर: गांव सदरपुर में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान करने के मामले में आरा मशीन मालिक समेत तीन गिरफ्तार।
हापुड़ के बहादुरगढ़ पुलिस और वन विभाग की टीम ने गांव सदरपुर में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान कर रहे तीन लोगों को पकड़ लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 20 कुंतल लकड़ी,आरा मशीन, कुल्हाड़ी आदि सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने नाम बहादुरगढ़ निवासी मेराज, अनीश और शादाब हैं।