गढ़मुक्तेश्वर: बृजघाट के पास करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त में जुटी
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र बृजघाट के पास शुक्रवार को करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है जिसको देख इलाके में सनसनी मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।