लैलूंगा: लैलूंगा के लिबरा में SI निरज पटेल की घर वापसी पर उमड़ा जनसैलाब, गांव बना उत्सव का मैदान
रायगढ़ जिले के ग्राम लिबरा में सब इंस्पेक्टर निरज पटेल (पम्मी) के प्रशिक्षण पूर्ण कर घर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कर्मा नृत्य, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पूरे गांव ने जश्न मनाया। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया।