जगदलपुर: जगदलपुर के 72 बूथों पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
बस्तर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे बस्तर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पोलियो बूथों में दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाई जा रही है।बस्तर जिले में इस बार 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 1,20,804 बच्चों को जीवन रक्षक पोलियो की दवा पिलाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।