11 केवी तार टूटकर बाइक पर गिरा, महिला की मौत; पति, पिता और मासूम बेटा झुलसे
बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जेतियावाड़ा गांव में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक सवार चार लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 27 वर्षीय लीला डामोर की मौत हो गई, जबकि उनके पति सुभाष डामोर, पिता रामा डामोर और चार वर्षीय बेटा संदीप झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बिजली निगम की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए जर्जर लाइनों की तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
#Banswara #Anandpuri #BreakingNews #ElectricShock #HighTensionLine