गाज़ीपुर: सपा नेत्री बिंदु बाला के जेठ अच्छेलाल बिंद को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति केशव और बिंदु बाला अब भी फरार
गाजीपुर की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मारपीट, धमकी, रंगदारी, धोखाधड़ी और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे सपा नेत्री बिंदु बाला के जेठ अच्छेलाल बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में नामजद सपा नेत्री बिंदु बाला और उनके पति केशव बिंद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार...