लाठियों और थाप मुक्कों से मारपीट करने के आरोप में दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार शुभलाइ निवासी भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दी है कि तोलाराम ओर श्रवण राम पुत्रगण धनाराम निवासी शुभलाइ ने उसके साथ थाप मुक्कों और लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।