सदर: राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की
Sadar, Varanasi | Jun 10, 2026 वाराणसी। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को कबीरचौरा स्थित एस.एस.पी.जी. मंडलीय चिकित्सालय में क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने हेतु पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।