देवा की ढाणी की मतदाता सूची में पिता एवं पुत्र के भी अलग-अलग एड्रेस नजर आए। जिसको लेकर अब ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है मतदाता सूची में संशोधन की मांग की। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में जल्द ही जांच करवा कर सही पता करवा दिया जाएगा।