शामली: महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर ने शुक्रवार को ग्राम कुड़ाना सीएचसी पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
Shamli, Shamli | Oct 25, 2024 एसडीएम शामली/जिला प्रोबेशन अधिकारी हामिद हुसैन के निर्देशानुसार बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत शुक्रवार को सुबह 10 बजे से महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेन्टर के द्वारा ग्राम कुड़ाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शामली में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे स्वास्थ्य विभाग से स्टॉफ नर्स, एनम और आशा बहने आदि स्टाफ ने हिस्सा लिया।