बैरसिया: नीलम पार्क में ठेका, अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किया आंदोलन
Berasia, Bhopal | Apr 30, 2026 भोपाल के नीलम पार्क में ठेका श्रमिक, अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कर्मचारियों ने नीलम पार्क क्षेत्र में रैली निकाली और पार्क में धरने पर बैठ गए। वे नारेबाजी के साथ न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग किए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से काम कर रहे हैं, सरकार हमें नियमित करे।