लोहंडीगुडा: ग्राम तीरथा में आयोजित पावन 'बैसाख कुम्भ स्नान, विशाल दीप दान एवं पंच कुंडीय हवन' कार्यक्रम में बस्तर सांसद शामिल हुए
ग्राम तीरथा में आयोजित पावन 'बैसाख कुम्भ स्नान, विशाल दीप दान एवं पंच कुंडीय हवन' कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। आस्था और आध्यात्म के इस पवित्र समागम में सांसद ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आराध्य देव से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।