संडीला: तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की हुई मौत
Sandila, Hardoi | May 13, 2026 कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत आंट- सांट गांव निवासी छोटे मौर्य की 14 वर्षीय पुत्री अंकिता की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंकिता गांव के बाहर लगे उपले उठाने के लिए अपनी चाची एवं चचेरी बहन के साथ गई थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली अंकिता के ऊपर गिर गई।