कटोरिया: केंदुआटांड़ गांव में मामूली विवाद मे पड़ोसी ने एक महिला के साथ की मारपीट।
Katoria, Banka | Jun 3, 2026 केंदुआटांड़ गांव में बुधवार को मामूली विवाद में पड़ोसी ने एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने रात करीब दस बजे कटोरिया थाना में गांव के ही चचेरे देवर सहित अन्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।