मंझनपुर: सराय अकिल में चार पहिया वाहन से टक्कर के बाद मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद निवासी रामनरेश ने चार पहिया वाहन से टक्कर मारने और उसके बाद मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शुक्रवार को लगभग 12 बजे प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक 6 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5 बजे वह अपनी ई-रिक्शा वाहन से दो सवारी लेकर करन चौराहा से फकीराबाद पटेल चौराहा जा रहा था।