बकानी: रटलाई पुलिस ने अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त, चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
रटलाई पुलिस ने अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज झालावाड़।जिले की रटलाई थाना पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर