यादव धर्मकांटे का पुल हुआ क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, आखिर जिम्मेदार व्यक्ति मौन क्यों,
ग्वालियर। यादव धर्मकांटे के पास स्थित पुल के क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल की खराब हालत को लेकर लोगों में चिंता है और किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
पुल से लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से पर जिम्मेदार विभाग की नजर नहीं पड़ना सवाल खड़े कर रहा है। अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो यह लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है, स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।
🔥 सवाल बड़ा है—हादसा होने का इंतजार या उससे पहले जागेगा प्रशासन?