जमुई: प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन ने जमुई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की
Jamui, Jamui | May 10, 2026 मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन ने जिले में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों की अद्यतन स्थिति साझा की। उक्त जानकारी शनिवार की देर शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।