कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट
सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में जुम्मा बंजारा और इरफान बंजारा निवासी ग्राम नदरई के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस के अनुसार जुम्मा बंजारा पिछले 7 वर्षों से जबकि इरफान बंजारा 11 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है