मल्हारगंज: 15वीं बटालियन में नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह, 624 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली, डीजीपी हुए शामिल
मंगलवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह के दौरान नव आरक्षकों ने आकर्षक और अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया। कदम से कदम मिलाते हुए जवानों का हौसला और देश सेवा का जज्बा देखते ही बन रहा था। प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए गुरों और आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए जवानों ने अपनी शारीरिक और मानसिक दक्षता का परिचय दिया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब