चाचौड़ा: चाचौड़ा पुलिस ने बरबटपुरा से आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते एक सटोरिया को किया गिरफ्तार, दो पर केस दर्ज
Chachaura, Guna | Apr 18, 2026 चाचौड़ा थाना पुलिस ने बीनागंज बरबटपुरा में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे सटोरिया लखन मीना निवासी बीनागंज को 17 18 अप्रैल देर रात गिरफ्तार किया है। 18 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, मुखबिर की सूचना पर बीती रात कार्यवाही की। मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने और उससे जुड़े एप और आईडी सक्रिय पाई गई। सट्टा आईडी देने वाले सहित दोनों पर केस दर्ज किया है।