मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उमराई विगहा गांव में छापेमारी कर पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पूर्व में पुलिस टीम पर हमला किया गया था, जिसमें प्राथमिकी दर्ज था।गिरफ्तार युवक गांव निवासी रहीश उर्फ बाला जी बताया जाता हैं।