बदायूं: तारापुर गांव में पुराने झगड़े के विवाद में तीन लोगों ने पिता-पुत्र को ईट व लाठी-डंडे से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 7, 2026 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के पुराने झगड़े के विवाद में तीन लोगों ने राजा बाबू पुत्र सियाराम व उनके बेटे कुलदीप के ईट व लाठी-डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।