बीरपुर: बीस सूत्री अध्यक्ष वीरसेन विक्रम ने बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
वीरपुर प्रखंड के बीच सूत्री के अध्यक्ष वीरसेन विक्रम शुक्रवार को शाम करीब चार बजे बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।