मांट: गांव नसीटी के समीप मांट ब्रांच गंग नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
Mat, Mathura | Jun 24, 2026 थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत नसीटी के पास गंगनहर मांट ब्रांच में बुधवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव बहता हुआ मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है, जो काले रंग का नेकर और काले रंग की बनियान पहने हुए है।