धार: धार में कांग्रेस नेता और मुस्लिम समाज के सदर पर पैतृक मकान तोड़कर अवैध कब्जे का आरोप
Dhar, Dhar | Sep 23, 2025 धार में कांग्रेस नेता और मुस्लिम समाज के कथित सदर पर पैतृक मकान तोड़कर अवैध कब्जे का आरोप।मंगलवार दोपहर 3:00 बजे, ईमलीवन कॉलोनी की निवासी सुल्ताना बी ने जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को आवेदन देकर कांग्रेस नेता और पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष करीम कुरैशी तथा कथित मुस्लिम समाज सदर अब्दुल समद खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।