बासोदा: ग्राम घटेरा में ज़मीन विवाद में दो भाइयों के बीच चले हथियार, गंभीर घायल रेफर
ग्राम घटेरा में रविवार दोपहर को एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर धारदार हथियार चले दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं।3गंभीर घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया कि महेश शर्मा और और उनके भाई के बीच जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था। रविवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया महेश के परिवार का आरोप है उनके भाई ने हमला किया।