बहराइच: विद्युत उपकेंद्र परसौरा पर नए VCB स्थापना कार्य के चलते बुधवार को बाधित रहेगी औद्योगिक फील्डरों की विद्युत आपूर्ति
विद्युत वितरण उप खण्ड प्रथम के उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र-परसौरा, बहराइच पर 11 के.वी. के 2 अदद नये वी.सी.बी. स्थापित किये जाने का कार्य प्रस्तावित है। जिस कारण विद्युत उपकेन्द्र-परसौरा, बहराइच से पोषित समस्त औद्योगिक फीडरों (अवध सॉलवेक्स, शिवांगी, भगवानदीन, ललित ओम फूड्स) की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।